मस्जिद जाते वक्त नूर की दुआ
मस्जिद की दुआएं
اللّهُـمَّ اجْعَـلْ فِي قَلْبـي نُوراً ، وَفي لِسَـانِي نُوراً، وَفِي سَمْعِي نُوراً, وَفِي بَصَرِيِ نُوراً, وَمِنْ فََوْقِي نُوراً , وَ مِنْ تَحْتِي نُوراً, وَ عَنْ يَمِينيِ نُوراَ, وعَنْ شِمَالِي نُوراً, وَمْن أَماَمِي نُوراً, وَمِنْ خَلْفيِ نُوراَ, واجْعَلْ فِي نَفْسِي نُوراً, وأَعْظِمْ لِي نُوراً, وَعظِّمْ لِي نُوراً, وَاجْعَلْ لِي نُوراً, واجْعَلنِي نُوراً, أللَّهُمَّ أَعْطِنِي نُوراً, واجْعَلْ فِي عَصَبِي نُوراً, وَفِي لَحْمِي نُوراً, وَفِي دَمِي نُوراً وَفِي شَعْرِي نُوراً, وفِي بَشَرِي نُوراً (أَللَّهُمَّ اجِعَلْ لِي نُوراً فِي قّبْرِي وَ نُوراَ فِي عِظاَمِي) (وَزِدْنِي نُوراً, وَزِدْنِي نُوراَ , وَزِدْنِي نُوراً) (وَهَبْ لِي نُوراً عَلَى نُوراً )
उच्चारण:
अल्लाहुम्मज्अल फ़ी क़ल्बी नूरन, व फ़ी लिसानी नूरन, व फ़ी सम्अ़ी नूरन, व फ़ी बसरी नूरन, व मिन फ़ौक़ी नूरन, व मिन तह्ती नूरन, व अन यमीनी नूरन, व अन शिमाली नूरन, व मिन अमामी नूरन, व मिन ख़ल्फ़ी नूरन। वज्अल फ़ी नफ़्सी नूरन, व अअ्ज़िम ली नूरन, वज्अल ली नूरन, वज्अल्नी नूरन। अल्लाहुम्मा अअ्तिनी नूरन, वज्अल फ़ी अ़सबी नूरन, व फ़ी लह्मी नूरन, व फ़ी दमी नूरन, व फ़ी शअ्री नूरन, व फ़ी बशरी नूरन।
हिंदी अर्थ:
ऐ अल्लाह! मेरे दिल में नूर रख, मेरी ज़बान में नूर रख, मेरे कानों में नूर रख, मेरी आंखों में नूर रख, मेरे ऊपर नूर रख, मेरे नीचे नूर रख, मेरी दाईं तरफ नूर रख, मेरी बाईं तरफ नूर रख, मेरे आगे नूर रख, मेरे पीछे नूर रख। और मेरी जान में नूर रख, मेरे लिए नूर को बड़ा कर दे, मुझे नूर बना दे, मुझे नूर अता कर, मेरे पट्ठों में नूर रख, मेरे गोश्त में नूर रख, मेरे खून में नूर रख, मेरे बालों और खाल में नूर रख। (ऐ अल्लाह! मेरी कब्र में नूर रख और मेरी हड्डियों में नूर रख, और मुझे ज़्यादा से ज़्यादा नूर दे, और मुझे नूर पर नूर अता कर)
मस्जिद जाते वक्त नूर की दुआ

⚠️ कुछ गलत लगा?

अगर आपको इस पेज पर कोई ग़लती (तर्जुमा, तथ्य, या कुछ और) दिखी हो, तो हमें बताएं — हम जांच करके ठीक करेंगे।

0%