आख़िरी अपडेट: 30 Oct 2026
1. हम क्या जानकारी लेते हैं
जब आप Ilm-e-rah पर साइन अप करते हैं, हम आपका नाम और WhatsApp नंबर लेते हैं। इसके अलावा, आप कैसे ऐप इस्तेमाल करते हैं (कौन सी आयतें/सीरत/दुआएं पढ़ीं, आपकी streak, वेबसाइट पर बिताया गया समय) — यह जानकारी भी सेव होती है ताकि हम आपको पर्सनलाइज़्ड अनुभव दे सकें।
2. इस जानकारी का इस्तेमाल कैसे होता है
आपका डेटा सिर्फ़ इन कामों के लिए इस्तेमाल होता है:
- आपको पर्सनलाइज़्ड "आज का अमल" दिखाने के लिए
- आपकी पढ़ाई की progress, streak और badges ट्रैक करने के लिए
- लीडरबोर्ड और quiz फ़ीचर के लिए (सिर्फ़ आपका नाम दिखेगा, फ़ोन नंबर नहीं)
- प्रीमियम सदस्यता का भुगतान प्रोसेस करने के लिए
हम आपका डेटा किसी को बेचते नहीं हैं।
क़दम (Steps) का डेटा
Ilm-e-rah ऐप आपकी इजाज़त से सिर्फ़ आज के कुल क़दम पढ़ता है — Android के Health Connect से (जिसमें Google Fit, Samsung Health या फ़ोन के क़दम आते हैं), या Health Connect न हो तो फ़ोन के step sensor से। इसका इस्तेमाल सिर्फ़ आपकी "रोज़ चलने" वाली आदत पूरी दिखाने और हर 1000 क़दम पर सिक्के देने के लिए होता है। हम सर्वर पर सिर्फ़ दिन के कुल क़दम की गिनती रखते हैं — जगह (location), दिल की धड़कन या कोई और सेहत की जानकारी नहीं लेते। यह डेटा किसी को बेचा, शेयर या विज्ञापन के लिए इस्तेमाल नहीं होता। आप कभी भी Health Connect या फ़ोन की सेटिंग से यह इजाज़त हटा सकते हैं।
English: With your permission, the Ilm-e-rah app reads only your total step count for today from Health Connect (or the phone's step sensor if Health Connect is unavailable). It is used only to show your daily walking habit and award in-app coins (1 per 1,000 steps). We store only the daily step total on our server; no location, heart rate or other health data is read. Step data is never sold, shared with third parties or used for advertising. You can revoke access anytime in Health Connect or phone settings. Use of data from Health Connect follows the Health Connect Permissions policy, including the Limited Use requirements.
3. भुगतान की जानकारी
सभी भुगतान Razorpay के ज़रिए प्रोसेस होते हैं, जो भारत का सुरक्षित पेमेंट गेटवे है। हम आपके कार्ड, बैंक या UPI की जानकारी अपने सर्वर पर कभी सेव नहीं करते — यह सीधे Razorpay के सुरक्षित सिस्टम में जाती है।
4. Cookies
हम आपको लॉगिन रखने के लिए एक cookie इस्तेमाल करते हैं (ताकि आपको बार-बार साइन इन न करना पड़े)। यह सिर्फ़ पहचान के लिए है, कोई विज्ञापन ट्रैकिंग नहीं करता।
5. डेटा की सुरक्षा
हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखने की पूरी कोशिश करते हैं। हालांकि, इंटरनेट पर 100% सुरक्षा की गारंटी कोई नहीं दे सकता।
6. आपके अधिकार
आप किसी भी समय अपना अकाउंट और डेटा डिलीट करने का अनुरोध कर सकते हैं — नीचे दिए गए ईमेल पर संपर्क करें।
7. संपर्क करें
किसी भी सवाल के लिए: ilmerah786@gmail.com